सूदखोरों के खिलाफ 10 प्रकरण दर्ज

 

रतलाम/ पुलिस द्वारा सूदखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिले में अब तक सूदखोरों के खिलाफ 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि आम लोगों में सूदखोरों और माफिया का डर खत्म करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अनाउंसमेंट करके लोगों को जागरूक कर रही है। 1 तारीख से शुरू किए गए इस अभियान में सूदखोरी से परेशान लोग पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत जिले में अब तक 10 घरों के खिलाफ अलग-अलग स्थानों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

रतलाम पुलिस द्वारा अनाउंसमेंट करवाकर लोगों को सूदखोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दिए जाने के बाद जनसुनवाई में सूदखोरी से पीड़ित लोगों ने पहुंच कर एसपी के समक्ष अपनी समस्या बताई है। जिस पर एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को सूदखोरों पर कार्रवाई करने और उनके द्वारा हड़पी गई संपत्तियां पीड़ितों को वापस करवाने के निर्देश दिए हैं। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि जिले में अब तक 10 सूदखोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। एसपी ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा सूदखोरों से परेशान लोग बेझिझक बिना किसी भय के संबंधित थाने या एसपी ऑफिस आकर अपनी शिकायत कर सकते हैं। सूदखोरों से पीड़ित लोगों के लिए रतलाम पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिस पर अपनी पहचान छुपा कर भी सूदखोरी के बारे में जानकारी कोई भी व्यक्ति दे सकता है।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना