भाजपा महिला मोर्चा ने 14 मंडल प्रभारियों की घोषणा की
भीलवाड़ा (हलचल)। भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी राजकुमार आंचलिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल की अनुशंसा से 14 मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि फूलिया से संगीता त्रिपाठी, आसींद शहर कुसुमलता भाला, आसींद ग्रामीण रेखा अजमेरा, गुलाबपुरा मंजू पंचोली, हुरड़ा ऐश्वर्या रावत, रायपुर दीपिका सोनी, मोखुंदा विजयलक्ष्मी जीनगर, कारोई मांगी देवी भील, सुवाणा जमुना मारू, मंगरोप रेनू शर्मा, महुआ से बाला देवी कास्ट, जहाजपुर सिम्मी रंजीत कौर, बदनोर कैलाश कंवर व ज्ञानगढ़ से दीपशिखा देवी की घोषणा की गई। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें