कोर्ट में ब्लास्ट : 2 की मौत, 4 घायल, फिदायीन हमले की आशंका

 


पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को अदालत में ब्लास्ट हुआ है। धमाका अदालत की तीसरी मंजिल पर हुआ और इससे दीवार ढह गई। बताया जा रहा है कि 2 लोगों की मौत भी हो गई है। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह धमाका पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लुधियाना पहुंचने से कुछ देर पहले ही हुआ है।

बताया जा रहा है कि धमाका तीसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में हुआ। सूत्रों  बताया कि एक बॉडी अभी बाथरूम में ही मौजूद है। आशंका जाहिर की जा रही है कि यह बॉडी सुसाइड बॉम्बर की है।हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जांच के लिए चंडीगढ़ से फॉरेंसिक टीम लुधियाना के लिए रवाना हो गई है।
जांच के लिए NIA की दो सदस्यीय टीम भी चंडीगढ़ से रवाना हो चुकी है। NIA की टीम पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर धमाके की जांच करेगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि क्या यह विदेशी ताकतों की हरकत तो नहीं है। अगर इसमें टेरर एंगल मिला तो फिर NIA जांच अपने हाथ में ले लेगी।
ब्लास्ट के समय अदालत में मौजूद क्लर्क गुरपाल सिंह ने कहा कि फोटोस्टेट की मशीन के पीछे बाथरूम में बलास्ट हुआ है। चार घायल हैं। एक या दो की हालत इतनी गंभीर है कि उनकी डेथ भी हो सकती है। तीन को मैं खुद नीचे छोड़कर आया हूं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत