ओमिक्रोन के 24 नए मामले

 

नई दिल्ली।   दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 24 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 54 हो गई है। लोकनायक अस्पताल में आने वाले ओमिक्रोन संक्रमितों की कुल संख्या 34 हुई। 17 मरीजों का इलाज चल रहा है। 17 को ठीक होने पर छुट्टी मिल चुकी है। ओमिक्रोन के 20 संक्रमित अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इससे पहले दिल्ली सोमवार को ओमिक्रोन के आठ नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इनमें से 12 मरीज लोकनायक, पांच मरीज मैक्स साकेत व एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

इनमें संक्रमण के सामान्य लक्षण हैं। रिपोर्ट निगेटिव औने और 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा होने के साथ ही इन्हें बारी-बारी से छुट्टी दी जाएगी। इसके अलावा लोकनायक अस्पताल में विदेश से आने वाले आठ और कोरोना संक्रमित यात्रियों को भी भर्ती कराया गया है।

इससे अस्पताल में भर्ती विदेश से आने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। अस्पताल में रविवार को 53 मरीज भर्ती थे, जिनमें से दो ओमिक्रोन संक्रमितों को छुट्टी दे गई। अस्पताल से अभी तक कुल 12 ओमिक्रोन संक्रमितों को छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, मंगलवार को कुछ और संक्रमितों की जीनोम जांच रिपोर्ट आने से ओमिक्रोन के मामलों में और वृद्धि होने की आशंका है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना