बीके ईश्वरीय विवि सेवा केंद्र की 25वीं वर्षगांठ मनाई

 


चित्तौडग़ढ़ (हलचल)। प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रताप नगर चित्तौडग़ढ़ सेवा केंद्र की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद शैलेन्द्र सिंह शक्तावत (वार्ड 27) का बालकिशन ने तिलक लगा माल्र्यापण कर स्वागत किया। बहनों ने ब्रह्माकुमारी आशा, मीना, प्रभा, शिवली, मधु व अनिता को ताज व तिलक लगाकर सम्मानित किया। वहीं 25 वर्ष से सेवा केन्द्र से जुड़े गीता, पार्वती, नमिता व नाथूलाल का सम्मान किया। इस अवसर पर भाई बहनों ने मोमबत्ती जलाकर केक काटा। ब्रह्माकुमारी आशा ने बताया कि 1996 में राधा दीदी के सानिध्य में सेवा केंद्र की नींव रखी गई थी। विश्वकल्याणकारी शिव परमात्मा ने ब्रह्मा बाबा के माध्यम से संपूर्ण जगत का कल्याण करने के लिए विश्वभर मे सेवा केन्द्र स्थापित करवाए जिसमें सहज राजयोग व ज्ञान की निशुल्क शिक्षा से श्रेष्ठ संस्कारों का निर्माण कर सकते हैं। आज संसार में श्रेष्ठ संस्कारों का अकाल सा पड़ गया है। वहीं भ्रष्ट व बुरे संस्कारों की सुनामी आ गई है। आज का मानव मानव को दुख देने में लगा है। आज का मानव अपने कर्मों से दानव बन गया है। ऐसे नरकमयी संसार को बदलने के लिए शिव परमात्मा धरा पर अवतरित होते हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना