चारभुजा नाथ के साल का अंतिम छप्पन भोग 26 को

 


भीलवाड़ा (हलचल)। श्रीमाहेश्वरी समाज श्रीचारभुजा मंदिर ट्रस्ट भीलवाड़ा के जन-जन की आस्था का केंद्र चारभुजा नाथ बड़े मंदिर में 2021 के वर्ष का अंतिम छप्पन भोग 26 दिसंबर को लगाया जाएगा। नए वर्ष 2022 का पहला छप्पन भोग दो जनवरी को लगाया जाएगा।
ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा मंदिर ट्रस्ट एवं जगदीश चंद्र, विनोद कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार अजमेरा गाडरमाला वाले के तत्वावधान में चारभुजानाथ के छप्पन भोग का आयोजन होगा। 26 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक छप्पन भोग के दर्शन होंगे। 11:45 बजे ध्वजा का आयोजन होगा। 12 बजे छप्पन भोग व महाआरती के बाद प्रसाद वितरित होगा। इस वर्ष का चारभुजा नाथ के यह आठवां छप्पन भोग धराया जाएगा। नववर्ष के आगाज पर 2 जनवरी को विशाल छप्पन भोग का आयोजन चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर, भीलवाड़ा में होगा। ट्रस्ट एवं प्रमुख उद्योगपति रामपाल सोनी की ओर से छप्पन भोग का दूसरा आयोजन होगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना