72 साल के आशिक ने महिला मित्र की हत्या कर हाइवे पर फेंका, नौकर सहित गिरफ्तार
झांसी। झांसी में 72 साल के एक रिटायर्ड हेल्थ ऑफिसर ने अपनी महिला मित्र की हत्या कर उसका शव हाईवे पर फेंक दिया। हत्या के बाद वह 5 बार शव देखने भी गया। रिटायर्ड ऑफिसर की पत्नी की मौत के बाद घर के पास रहने वाली महिला से उसके प्रेम संबंध बन गए थे। महिला ने नशे में संबंधों का खुलासा करने की धमकी दी, तो बदनामी के डर से उसने महिला को मार दिया। बेहद चालाकी से की गई इस हत्या का सुराग सरसों के पत्तों से मिला। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें