लॉकडाउन की आशंका के चलते गुटखा सिगरेट की कालाबाजारी शुरू, वसूली जा रही अधिक कीमतें

 


भीलवाड़ा (हलचल)। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर गुटखा सिगरेट विक्रेताओं द्वारा लॉकडाउन लगने की आशंका के चलते तंबाकू उत्पादों की कालाबाजारी करने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों की मानें तो तंबाकू उत्पाद विक्रेता तानसेन गुटखा व गोल्ड फ्लैक सिगरेट अधिक दामों में बेच रहे हैं। तानसेन गुटखे की कीमत पांच रुपए हैं जबकि विक्रेता एक पाउच के 6 से 7 रुपए तक वसूल रहे हैं। वहीं गोल्ड फ्लैक सिगरेट 10 रुपए की आती है जबकि यह बाजार में 12 रुपए तक बिक रही है। तंबाकू विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें गोल्ड फ्लैक सिगरेट का पैकिट 85 रुपए के स्थान पर 92 रुपए का मिल रहा है। इसके पीछे बड़ा कारण कोरोना के चलते लॉकडाउन लगने की आशंका को माना जा रहा है। देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढऩे के साथ ही ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक भी हो चुकी है। इसके चलते व्यापारियों में लॉकडाउन की आशंका घर कर गई है और इसके चलते तानसेन गुटखा व गोल्ड फ्लैक सिगरेट की अधिक कीमत वसूली जा रही है।   
  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा