ऐसे करें भगवान गणेश को प्रसन्न

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-उपासना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा उपासना करने से जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही बुध ग्रह भी मजबूत होता है। भगवान गणेश को कई नामों से जाना जाता है। इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। इसका अर्थ दुखों को हरने वाला है। अतः जीवन में दुखों से मुक्ति पाने के लिए भगवान गणेश की वंदना करना चाहिए। खासकर बुधवार के दिन उनकी आराधना करने से गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। बुधवार के दिन भगवान गणेश की भक्ति करने से जीवन में इन चीज़ों का आगमन जरूर होता है-

आत्मा शुद्ध होती है

भक्ति एक ऐसी धारा है, जो व्यक्ति के तन-मन को पवित्र कर देता है। इससे शरीर का शुद्धिकरण भी होता है और वाणी में मधुरता आती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति के विचारों में निपुणता आती है।

किस्मत संवरती है

 ऐसी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति हर बुधवार को श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश की पूजा करता है तो उसकी किस्मत बहुत जल्द संवर जाती है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

बुद्धि प्राप्त होती है

भगवान गणेश का गज मस्तिष्क बुद्धि का प्रतीक है। अगर कोई व्यक्ति भगवान गणेश की दिल से भक्ति करता है, तो उस पर उनकी कृपा अवश्य बरसती है। इससे व्यक्ति के बुद्धि, विद्या-शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है।

  सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। इसका अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन से सभी मुश्किलों और बाधाओं को दूर करना। भगवान गणेश अपने भक्तों की सच्ची पुकार सुन उनके दुःख और दर्द जरूर दूर करते हैं।

धैर्य बढ़ता है

भगवान गणेश के कान बड़े-बड़े हैं, जो धैर्य को दर्शाता है। अगर कोई व्यक्ति भगवान गणेश की निरंतर एकाग्रचित होकर पूजा करता है तो उसमें धैर्य का आगमन होता है।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा