पहाड़ों पर हिमपात से शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदल सकता है मौसम

 

नई दिल्ली । पहाड़ों पर लगातार हो रहे हिमपात से दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार से दिल्ली के मौसम में थोड़ा बदलाव होगा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। सुबह में हल्का कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली मंगलवार को भी शीतलहर की चपेट में रही। इस वजह से न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। इस वजह से सुबह में ठिठुरन महसूस की गई।

27 से 29 दिसंबर के बीच हो सकती है हल्की बारिश

स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि अब अगले आठ दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इस वजह से तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी होगी। 26 और 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 27 से 29 दिसंबर के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होगा और कोहरा शुरू हो सकता है।

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड जारी, बारिश-बर्फबारी के आसार :

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड जारी है। मैदानों में शीत लहर और पहाड़ों में पाले के कारण दुश्वारियां बरकरार हैं। हालांकि, दिन में चटख धूप खिलने से फौरी राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने क्रिसमस तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई है। जबकि, मैदानों में शीत लहर का सिलसिला जारी रहेगा।

हिमाचल में धूप खिलने से ठंड से राहत 

प्रदेश में धूप खिलने से न्यूनतम व अधिकतम तामपान एक से दो डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है। इससे ठंड से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 23, 24 व 25 दिसंबर को प्रदेश में कई स्थानों पर बर्फबारी व बारिश की संभावना है।

कश्मीर में सबसे ठंडे दिन शुरू, इस हफ्ते बर्फबारी के आसार

कश्मीर में मंगलवार को चिल्ले कलां शुरू होने के साथ ही घाटी में सबसे ठंडे 40 दिनों का दौर आ गया है। कश्मीर के सभी हिस्सों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में सोमवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह बारिश और बर्फबारी के आसार जताए 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना