हैप्पी क्रिसमस: चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, दुनिया को कोरोना से निजात दिलाने की कामना की

 

भीलवाड़ा (संपत माली)। शनिवार को शहर में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्चों में फादर ने बाइबल का पाठ किया। इसके बाद विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। सभी ने प्रभु यीशू मसीह से दुनिया को कोरोना से निजात दिलाने की प्रार्थना की।
मेथोडिस्ट चर्च के फादर परमजीत माइकल ने सभी देशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए सभी के स्वास्थ रहने की कामना की। उन्होंने देश की लीडरशिप को बधाई देते हुए कहा कि देश तरक्की करे। उन्होंने कहा कि दो हजार साल पहले 25 दिसंबर को प्रभु यीशू का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल आज के दिन क्रिसमस पर्व मनाया जाता है। क्रिसमस किसी धर्म, जाति या देश का त्योहार नहीं है, यह सबका त्योहार है।
क्रिश्चियन सेवा समिति के अध्यक्ष गुडविन मसीह ने सभी को क्रिसमस व नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशू मसीह से दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि क्रिसमस क्रिश्चियन समाज का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है। प्रार्थना में सभी समाज के लोग चर्च आते हैं। फादर बाइबल पाठ करते हैं। विशेष प्रार्थना सभाएं होती हैं। अंत में सभी लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। उन्होंने भीलवाड़ा के लोगों से अपील की कि वे कोरोना से खुद भी बचें और दूसरों को भी बचाएं। इसके लिए सरकार की कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। 
  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत