पुलिस लाइन के नजदीक मिली युवक की लाश, नहीं हुई पहचान

 


 भीलवाड़ा हलचल। पुलिस लाइन के नजदीक बीती रात एक अज्ञात युवक की लाश पाई गई। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है, जिसकी पहचान के प्रयास कर रही है। 
प्रतापनगर थाने के दीवान महावीर सिंह ने हलचल को बताया कि बीती रात पुलिस लाइन के संतोषी माता मंदिर के पास स्थित गेट व भैंरूनाथ मंदिर के बीच रेलवे ट्रैक के पास लोगों ने अज्ञात युवक की लाश देखी। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के प्रयास किये, लेकिन किसी ने उसे नहीं पहचाना। ऐसे में शव को पुलिस ने जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया। सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 38 से 40 वर्ष है। वह लोवर और पीला टीशर्ट और कोट पहने हुये है। टीशर्ट पर भारत विकास परिषद लिखा है। मृतक के पहने कपड़ों में अस्पताल की पर्ची भी मिली, जिस पर दिलीप सिंह नाम गुदा है। पुलिस शव की पहचान के प्रयास कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना