दो दिवसीय कृषक परीक्षण का हुआ आयोजन ,जैविक खेती के लिये किया जागरूक

 


शककरगढ़ । सहायक कृषि अधिकारी क्षेत्र शक्करगढ़ के ग्राम पंचायत बाकरा के राजस्व ग्राम बाघ की झुपड़िया में जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया वही किसानों को जैविक खेती का महत्व बताते हुए रासायनिक खाद से होने वाले दुष्प्रभाव के साथ आये दिन हो रही नई नई बीमारियों के प्रकोप से बचने के लिये जानकारी दी ।

कृषि पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने  किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, जैविक दवाइया बनाने के बारे में जानकारी दी गई। सहायक कृषि अधिकारी अमित कुमार जागेटिया ने रबी फसलों में जैविक दवाई बनाकर फसलों में कीट व्याधियों से बचाने की सलाह दी गई। पूर्व सहायक कृषि अधिकारीयो द्वारा जैविक खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि पर्यवेक्षक प्रियंका मीणा द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में 50 कृषको ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा