सुसाइड: होटल व्यवसायी ने खुद को मारी गोली

 

उदयपुर/ आर्थिक लेनदेन के विवादों के बीच मानसिक रूप से परेशान व्यवसायी ने खुद को गोली मार दी। व्यवसायी ने होटल के कमरे में खुद की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी। इससे पहले मृतक ने 3 पेज का सुसाइड नोट लिखकर परिवार से अपनी होटल को कभी नहीं बेचने की इच्छा जाहिर की। साथ ही मृतक ने एक रिटायर्ड RAS अधिकारी, वकील और फील्ड क्लब के सदस्यों के साथ आधा दर्जन नाम भी लिखे।

शाम करीब 5 बजे अम्बामाता थाना क्षेत्र में होटल लवित्रा इन में होटल मालिक अनिल पुरोहित ने होटल के एक कमरे में गोली मारकर सुसाइड किया। मृतक ने खुद की पिस्टल से 1 गोली मारी। बॉडी के पास 3 पेज का सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें एक रिटायर्ड RAS अधिकारी, वकील और भू व्यवसाइयों के नाम हैं। पुरोहित इस होटल के अलावा अम्बामाता थाने के सामने अरनियावास होटल के मालिक भी है।

डीएसपी जितेंद्र आंचलिया ने बताया कि होटल में सेकंड फ्लोर पर होटल मालिक द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच के बाद शव को एमबी अस्पताल में रखवाया। प्राथमिक तौर पर परिजनों ने बातचीत में आर्थिक तंगी और कुछ लोगों से लेन-देन की बात बताई है। सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना