शासकीय महाविद्यालय सिंगोली की महिला टीम ने कबड्डी में मारी बाजी

 


  

सिंगोली (दिनेश जोशी)। जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में आयोजित की गई। क्रीड़ा अधिकारी भारती चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता में मनासा, जावद, नीमच और आयोजक सिंगोली ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता होने का गौरव पहली बार शासकीय महाविद्यालय सिंगोली को प्राप्त हुआ वहीं उपविजेता मनासा रही। सिंगोली ने मनासा को बड़े लम्बे अंतराल से मात दी। महिला कबड्डी टीम की इस विजय पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सोनिया गोसर एवं समस्त स्टाफ  ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दीनबंधु शर्मा एवं सचिन धाकड़ ने पूरी की। स्कोर का कार्य रितेश सुथार ने किया वहीं चयन समिति के सदस्य  महेन्द्रराव मनासा, गोपाल तिवारी नीमच एवं जगदीश विजयवर्गीय उपस्थित थे। मंच संचालन रामबाबू शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्य विजय टांक, जावेद हुसैन कुरेशी, भरतलाल चौहान एवं शैलेष पहाड़े उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा