कुछ वो करके जाए जिससे सदियां गर्व करे-मुनि संबोध कुमार मेधांश

 


शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी) । शाहपुरा के मॉडल स्कूल में अणुव्रत समिति के बैनर तले वर्सेटाइल पसर्नेलिटी डेवलपमेंट विद सोल टेक्नोलॉजी कार्यक्रम आयोजित हुआ। अणुव्रत संगीति के तहत दस दिवसीय प्रवास के लिए पधारे ’आचार्य महाश्रमण’ के आज्ञानुवर्ती ’शासन मुनि  सुरेश कुमार’ के सहवर्ती ’मुनि संबोध कुमार मेधांश’ ने  मॉडल स्कूल के छात्र- छात्राओं को वर्सेटाइल पर्सनेलिटी डेवलपमेंट विद सोल टेक्नोलॉजी के तहत ट्रीगर योर टुमोरो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- कोई भगवान नहीं जो आपका फ्यूचर बदल देगा या जादू कर देगा जो हो रहा है वह हमारी अपनी सोच के परिणाम है। उन्होंने अपनी आत्मकथा सुनाते हुए छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा- सिर्फ सांसों का आना -जाना जिंदगी है। जीवन वही है जो जी भर कर जिया जाए। कार्यक्रम के तहत मुनीप्रवर ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं के समाधान भी दिए। उन्होंने बच्चों को जीवन विज्ञान के स्मृति विकास,स्ट्रेस फ्री लाइफ, खूबसूरत हैंडराइटिंग, मेमरी पॉवर डेवलपमेंट सहित कई प्रयोग करवाए। उन्होंने माना कि आज की शिक्षा बुरी नहीं बल्कि अधूरी है। जीवन विज्ञान शिक्षा को सम्पूर्णता देता है। अंत मे सभी छात्र- छात्राओं ने अणुव्रत के संकल्प स्वीकार किए।

समिति के अध्यक्ष तेजपाल उपाध्याय ने मुनि ’मेधांश’ का परिचय प्रस्तुत किया। स्वागत स्कूल के ’राजेश धाकड’ ने किया व अणुव्रत समिति के ’अखिल व्यास’ ने आभार जताया। ’मॉडल स्कूल शाहपुरा प्रधानाचार्य व विद्यालय प्रबंधक को अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत साहित्य भेंट किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना