जंगल में बकरियां चरा रहे युवक को लगी गोली, उदयपुर रैफर

 

 भीलवाड़ा संपत माली। नया तालाब गांव के जंगल में बकरियां चराने गया युवक गोली लगने से घायल हो गया। युवक को पहले भीलवाड़ा व बाद में उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां  उसका उपचार किया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि किसी ने नील गाय को भगाने के लिए गोली चलाई, जो युवक को लग गई। गोली चलाने वाले का अभी पता नहीं चल पाया है। 
नया तालाब निवासी रामसिंह बंजारा ने हलचल को बताया कि उसका भतीजा नया तालाब निवासी जोरुलाल 32 पुत्र बालू बंजारा मंगलवार दोपहर बकरियां चराने गांव के जंगल में गया था। जहां जोरु लाल जंगल में बैठा था, तभी किसी ने नील गायों को भगाने के लिए चलाई गोली  जोरु को जा लगी। हाथ में गोली लगने से जोरु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले भीलवाड़ा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया। यहां से जोरु को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया। जोरु का यहां उपचार किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना