राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेगी दिव्या

 

चित्तौडग़ढ़ (हलचल)। पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना का अभियान चला रही, नेशनल यूथ अवार्डी पर्यावरण मित्र दिव्या कुमारी जैन को भारत सरकार के खेल व युवा मंत्रालय द्वारा 12 से 16 जनवरी 22 तक पाण्डुचेरी में आयोजित होने वाले 25 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में आमंत्रित किया गया है। आवास, यात्रा व्यय आदि की व्यवस्था मंत्रालय द्वारा की जाएगी। दिव्या ने बताया कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि में भी इसमे भाग लुँगी। महोत्सव में न केवल पांडुचेरी की कल्चर के बल्कि पूरे भारत की कला संस्कृति के दर्शन होंगे। महोत्सव में माननीय खेल व युवा मामलों के मंत्री अन्य माननीय मंत्री, सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारी व अन्य सम्मानीय जन का प्रेरक उद्बोधन के साथ साथ युवाओं के लिए किए जा रहे, किये जाने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी मिलेगी। दिव्या ने कहा कि वह भी अपनी बात रखने व संन्देश देने का प्रयास करेगी साथ ही अपनी पर्यावरण मित्र पत्रिका व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले स्टिकरो का भी वितरण करेगी। दिव्या ने कहा कि उसे 2 जनवरी 22 को मुरैना (मध्यप्रदेश) के सिंगोनियाजी मे भी सम्मानित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना