मौसम बदला, छाया कोहरा
सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों में आज सुबह कोहरा छाया रहा। क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जिसके चलते बादलों व सूरज में दिनभर आवाजाही रही। सुबह कोहरा छाया रहा। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। चालक वाहनों की लाइटें चलाकर चलेद्ध सुबह 9 बजे बाद कोहरा छंटा लेकिन इसके बाद भी सूरज व बादलों में लुका छुपी का खेल चलता रहा। बादल छाने से बढ़ी ठंड के बाद लोग घरों में दुबके रहे। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें