आरटीआई कार्यकर्ता का अपहरण, सुनसान जगह फेंक कर फरार

 

बाड़मेर/  गिड़ा थाना क्षेत्र के एक आरटीआई कार्यकर्ता को शराब माफियाओं की शिकायत पुलिस से करना भारी पड़ गया। शराब माफियाओं को इसकी भनक लगने पर उन्होंने आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम का अपहरण किया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मार - पिटाई की। पिटाई में गंभीर रूप से घायल कर बदमाश उसे सुनसान जगह फेंक कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने अस्पताल ले जा कर भर्ती कराया। गंभीर हालत में बिगड़ती स्थिति को देख आरटीआई कार्यकर्ता को पहले बालोतरा और फिर जोधपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार टीमों का गठन किया गया है। जो फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है। इधर मानवाधिकार आयोग ने भी इस घटना को लेकर बाड़मेर के पुलिस प्रशासन से जवाब- तलब किया है। मारपीट में कार्यकर्ता के पांवों में कील ठोकने और पेशाब पिलाने की बात भी सामने आई है।

मालूम हो कि बाड़मेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम के रात्रि में अपने घर लौटते समय नकाबपोश बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया था। हमलावरों की संख्या 4 से 5 बताई गई है। जो उसे स्कॉर्पियो में अगवा कर सुनसान जगह ले जा कर अमराराम के साथ लाठियों, सरियों और डंडों से मारपीट की। इसके बाद हमलावर उसे सुनसान जगह फेंक कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार्यकर्ता को अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर अवस्था में उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले आरटीआई कार्यकर्ता ने शराब तस्कर से जुड़ी कुछ जानकारी उपलब्ध कराई थी। यह मार-पीट उसी से जोड़कर देखी जा रही है। इतना ही नहीं हमलावरों ने कार्यकर्ता के पांव में किले भी ठोकी और पेशाब भी पिलाया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना