गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए गाय माता है, पूज्यनीय है-पीएम मोदी

 


नई दिल्ली  । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में  हैं। मोदी ने खरियांव में बनास डेयरी संकुल की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने 22 विकास परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी का 10 दिन बाद ये दूसरा काशी का दौरा है। इससे पहले उन्होंने 13 दिसंबर को वाराणसी में काशी विश्वनाथ कारिडोर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था।

- भारत में डेयरी सेक्टर को मजबूत करना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक हैं। इसी कड़ी में आज यहां बनास काशी संकुल का शिलान्यास किया गया।

- मोदी ने कहा कि हमारे यहां गाय की बात करना, गोधन की बात करना, कुछ लोगों ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं। जैसे कोई गुनाह कर दिया है। गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है। हमारे लिए गाय माता है। पूज्यनीय है। गाय-भैंस का मजाक उड़ाने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि देश के 8 करोड़ परिवारों की आजीविका ऐसे ही पशुधन से चलती है। इन्हीं परिवारों की मेहनत से आज भारत हर साल लगभग साढ़े आठ लाख करोड़ रुपये का दूध उत्पादन करता है। ये राशि जितना भारत में गेहूं और चावल का उत्पादन होता है, उसकी कीमत से भी कहीं ज्यादा है।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना