मनुष्य सत्संग प्रेमी बने: स्वामी प्रणवानन्द सरस्वती

 


भीलवाड़ा । श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में आयोजित शिव महिमन स्त्रोत पर दिव्य सत्संग प्रवचन माला के तहत मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध मार्केडय  आश्रम के स्वामी प्रणवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि संसार में हर मनुष्य सत्संग प्रेमी बने। व्यसन मुक्त बने और व्यसन करना हो तो सत्संग का करे। अन्य व्यसन तो जीवन का नाश कर देंगे लेकिन सत्संग का व्यसन जिंदगी सवार देगा। संसार की भिन्नता व भय का निवारण यह महादेव का सत्संग है। गौ सेवा, सन्त सेवा,अतिथि सेवा को अपना धर्म बनाएं यह सब कल्याण के मार्ग है। प्रवचन के प्रारंभ में ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य बंशीलाल सोडाणी ने संत मंडली का अभिनंदन किया।

ट्रस्ट केप्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वीणा मानसिंहका, सरिता सोमानी, प्रतिभा मानसिंहका, दामोदर अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल आदि प्रतिदिन गो सेवा पक्षी सेवा कर रहे हैं। संतो की सेवा भक्तों के सहयोग से अनवरत जारी है। सेवाधारी पुजारी सुशील शुक्ला, नंदकिशोर शर्मा, रमेश जागेटिया, ओमप्रकाश लड्ढा, संजीव अग्रवाल, गोविंद प्रसाद सोडाणी आदि सहयोग कर रहे है। प्रवचन 24 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रातः 9:30 से 10:30 तक चलेंगे। स्वामी प्रणवानंद सरस्वती प्रवचन से पूर्व सुबह संत मंडली को स्वाध्याय के तहत ज्ञान भी दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव अभिषेक अग्रवाल कर रहे हैं। प्रवक्ता सोडाणी ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से अगले रविवार को साप्ताहिक रामायण पाठ का आयोजन माधव गौशाला परिसर में स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में 2 जनवरी को होगा। इसके लिए इस दिन प्रातः 10 बजे बसे रवाना होगी। वहां दाल ढोकला की प्रसादी का आयोजन होगा। प्रसादी लेने के लिए भक्तजन अपना नाम लिखवा सकते हैं।

महापुरुष बनो प्रतियोगिता में सेन प्रथम

 श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में हुई महापुरुष बनो प्रतियोगिता में श्री जी सेन प्रथम, सेन ने लाल बहादुर शास्त्री का रूप भी धरा। हनुमान बनने वाले विवान सोमानी द्वितीय, अहिल्या बाई बनने वाली धरा यादव तृप्ति रही। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सानिका पोरवाल प्रथम, कान्हा तिवारी द्वितीय व रक्षित सोडानी तृतीय रहे। सभी को पुरस्कार दिया गया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा