छह महीने बाद भी चालू नहीं हुई मल्टी क्रॉप क्लीनिंग एंड ग्रेडिंग मशीन, भाजपा किसान मोर्चा ने मंडी गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन

 

भीलवाड़ा (संपत माली)। केंद्र सरकार द्वारा कृषि मंडी में भेजी गई मल्टी क्रॉप क्लीनिंग व ग्रेडिंग मशीन छह महीने बीतने के बाद भी चालू नहीं करने एवं प्रशासन द्वारा मंडी के कार्यकलापों में पूर्ण सहयोग नहीं करने को लेकर बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से कृषि मंडी गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया गया।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर ने कहा कि इस संबंध में कृषि मंडी अध्यक्ष व एडीएम (प्रशासन) को ज्ञापन भी सौंपा गया है। गुर्जर ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए मल्टी क्रॉप क्लीनिंग, ग्रेडिंग व शॉर्टिंग मशीन अप्रैल 2021 में भेजी गई थी जो अब तक चालू नहीं हो पाई है और कबाड़ हो रही है। इस संबंध में पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया गया था तो प्रशासन ने 10 दिन में मशीन चालू करने का आश्वासन दिया था लेकिन 10 दिन बाद भी मांग पूरी नहीं हुई है।
गुर्जर ने कहा कि ज्ञापन में चार सूत्री मांगें की गई हैं-
1. शॉर्टिंग, ग्रेडिंग की दर स्पष्ट की जाए व शुल्क-निशुल्क से अवगत कराया जाए।
2. मंडी परिसर में किसानों के प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों द्वारा कब्जे कर रखे हैं। जिससे किसान भाइयों को अनाज व माल रखने में काफी परेशानी आती है। अत: तत्काल प्रभाव से व्यापारियों के कब्जों को हटाया जाए।
3. मंडी परिसर मे किसानों को टोकन द्वारा मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया जाए।
4. किसानों के लिए मंडी परिसर में सुलभ शौचालयों की व्यवस्था की जाए एवं उनकी सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए प्रतिदिन सफाई करवाई जाए। 
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा