11 पर्यटकों से भरी केबल कार ट्रॉली बीच हवा में फंसी, बचाव कार्य जारी

 


हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बीच हवा में ही पर्यटकों की जान अटक गई है। दरअसल यहां पर्यटक केबल कार ट्रॉली में सवार थे और यह ट्रॉली बीच हवा में ही फंस गई है। जानकारी के मुताबिक, परवाणु टिंबर ट्रेल (केबल कार) में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से 11 पयर्टक हवा में फंस गए। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

 जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें नजर आ रहा है कि ट्रॉली बीच हवा में लटकी हुई है। बचाव कार्य जारी है। एक शख्स को रस्सी के सहारे नीचे उतारा जा रहा है। एजेंसी ने यह भी बताया है कि 2 लोगों को अब तक बचा लिया गया है, जबकि 9 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। कसौली के एसडीएम धनबीर ठाकुर ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

बताया जा रहा है कि जो लोग फंसे हुए हैं उनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। तकनीकी खामी के वजह से यह केबल कार बीच रास्ते में अटक गई है और इस वजह से परेशानी आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सभी पर्यटक डेढ़ घंटे से ज्यादा समय से वहां फंसे हुए हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना