भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 29 को

 


भीलवाड़ा । भाजपा जिला कार्यसमिति की वृहद स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिला कार्यालय भीलवाड़ा में 29 जून को प्रातः 10 बजे आहूत होगी इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली करेंगे।

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि  29 जून को जिला कार्यसमिति बैठक में भीलवाड़ा जिले के 500 से अधिक अपेक्षित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता इस बैठक में सम्मिलित होंगे और बैठक के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे साथ ही केंद्र सरकार के 8 वर्ष सेवा सुशासन गरीब कल्याण , विकास, विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा और पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया जाएगा , बूथ सशक्तिकरण अभियान'  'संगठन सत्र होंगे।

जिला कार्यसमिति की बैठक हेतु जिला संयोजक प्रहलाद त्रिपाठी को नियुक्त किया है बैठक की व्यवस्था हेतु ललित अग्रवाल अनिल चौधरी घनश्याम सिंघीवाल राजेश सेन पूरन डीडवानिया महेंद्र मीणा डॉक्टर राजा साध वैष्णव इमरान कायमखानी बाबूलाल टाक वेद प्रकाश खटीक शोभिका जागेटिया प्रतिभा माली सुरेंद्र जैन सहित महिला मोर्चा युवा मोर्चा ओबीसी मोर्चा एससी मोर्चा के पदाधिकारियों को बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला कार्यसमिति बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , जिला संगठन प्रभारी  , सांसद ,पूर्व सांसद, जिलाप्रमुख , उपजिला प्रमुख-पूर्व जिला प्रमुख , विधायक - पूर्व विधायक , प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी -सदस्य , पूर्व जिलाध्यक्ष , जिला पदाधिकारी ,पूर्व जिला महामंत्री, जिला कार्यसमिति सदस्य- विशेष आमंत्रित सदस्य , मण्डल अध्यक्ष , मण्डल प्रभारी , मोर्चा जिलाध्यक्ष , प्रधान -उप प्रधान -पूर्व प्रधान -उप प्रधान , चैयरमेन-वाइस चेयरमेंन-पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष - उपाध्यक्ष , जिला परिषद सदस्य , जिला प्रकोष्ठ संयोजक , विभाग संयोजक इस महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होंगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज