1.31 करोड़ रुपए की सहायता राशि जुटाई

 


जयपुर.

उदयपुर में  हमले में मारे गए टेलर कन्हैयालाल के परिजनों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर लोग आगे आए हैं। कन्हैयालाल और उनके घायल साथी ईश्वर सिंह के लिए 24 घंटे में ही एक करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जुटा ली गई। ये पैसे दोनों के परिजनों को दिए जाएंगे। कन्हैयालाल के घरवालों को एक करोड़ और ईश्वर सिंह को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।

असल में बुधवार को दिल्ली BJP के नेता कपिल मिश्रा ने दोनों परिवारों के लिए फंड जुटाने की ऑनलाइन मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम में ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के माध्यम से देश-दुनिया से अभी तक 12,223 लोग अपना योगदान दे चुके हैं। अब तक सवा करोड़ रुपए से ज्यादा फंड जमा हो चुका है। उनके मुताबिक जमा हो रहे फंड में से एक करोड़ कन्हैयालाल की पत्नी को दिए जाएंगे जबकि 25 लाख रुपए ईश्वर सिंह को। बता दें कि  दो दरिंदों ने मंगलवार को दुकान में घुसकर दिनदहाड़े कन्हैयालाल का गला काट दिया था। इस हमले में उनके कारीगर ईश्वर घायल हुए थे।
अभी तक 1.31 करोड़ रुपए की सहायता राशि जुटाई
मिश्रा ने बताया, 'क्राउड फंडिंग के जरिए लगभग 1.31 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। देश और दुनिया से लोग कन्हैयालाल के परिवार के साथ हैं। हम उनकी पत्नी, बच्चों, परिवार को न कमजोर पड़ने देंगे, न ही अकेला। उन्होंने कन्हैयालाल के बेटे यश से बात भी की। मिश्रा ने भास्कर को बताया, 'हमारी टारगेट फंडिंग पूरी हो चुकी है। आजकल में कन्हैयालाल की पत्नी और ईश्वर सिंह के बैंक अकाउंट की डिटेल्स मिल जाएगी। जैसे ही ये डिटेल्स आएगी तो रुपया उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस प्रोसेस को पूरा होने में 4-5 दिन लग सकते हैं।' उन्होंने बताया कि इसके बाद जब भी कंडीशन नॉर्मल होगी तो वह खुद भी उदयपुर जाकर मृतक कन्हैयालाल के परिवार से भी मिलेंगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज