सांवलिया मंदिर में आया 7.36 करोड़ का चढ़ावा, 2 किलो से ज्यादा सोना और 18 किलो चांदी भी



चित्तौड़गढ़ BHN
श्रीसांवलिया मंदिर में इस महीने 7 करोड़ 36 लाख रुपए का चढ़ावा आया है। इस बार 2 किलो से ज्यादा सोना और 18 किलो चांदी भी भक्तों की ओर चढ़ाई गई है। गुरुवार को तीसरे चरण की काउंटिंग में 1 करोड़ 18 लाख 88 हजार की राशि मिली है। इस तरह 3 चरणों की गिनती पूरी होने के बाद इसी महीने के भंडार से कुल 7 करोड़ 36 लाख 72 हजार की राशि मिली है।
मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर ने बताया कि 29 मई को राजभोग आरती के बाद भंडार खोला गया था। हर महीने के चतुर्दशी पर मासिक भंडार खोला जाता है। पहले दिन 4 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि की गिनती की गई। उसके बाद 1 जून को दूसरे चरण की गिनती हुई। वही तीसरे चरण की गिनती आज की गई। तीसरे चरण की काउंटिंग में 1 करोड़ 18 लाख 88 लाख रुपए प्राप्त हुए। तीनों चरणों को मिलाकर अब तक कुल 7 करोड़ 36 लाख 72 हजार रुपए प्राप्त हो चुके हैं।
अध्यक्ष गुर्जर ने बताया कि ऑनलाइन और भेंट कक्ष में आकर मनीआर्डर के जरिए भक्तों ने जो रुपए दिए, उसकी गिनती में 70 लाख 31 हजार 636 राशि मिली है। भंडारे से मिले सोने का वजन 2 किलो 112 ग्राम और चांदी 5 किलो 400 ग्राम है। वही ऑफिस में प्राप्त सोने का वजन 139 ग्राम 70 मिलीग्राम है और चांदी 12 किलो 478 ग्राम है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना