दशोरा ने कांग्रेस सरकार की महिला विरोधी नीतियों पर निशाना साधा

 

 चित्तौडगढBHN। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा केंद्र  में मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल सेवा पखवाड़ा के चलते भैसरोडगढ़ मंडल महिला मोर्चा की बहनों द्वारा महिला चौपाल का आयोजन माली मोहल्ला भैंस रोड गढ़ में किया गया । मुख्य अतिथि  वीणा दशोरा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा तथा विशिष्ट अतिथि  शशि देराश्री एवं अध्यक्षता सोना गोस्वामी द्वारा की गई। जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा ने अपने उद्बोधन में वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के दबाव में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि पंचायती राज के जिला प्रमुख ,प्रधान स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहते हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधित्व वाले राज्यों में  महिला सुरक्षा हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
 शशि देराश्री ने कहा क्षेत्र में महिलाओं की समस्या के लिए हम सब को आगे आना होगा।
मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोना गोस्वामी द्वारा भैंसरोडगढ़ में स्वच्छ पेयजल, मनरेगा योजना में रोजगार  समस्याओं का मुद्दा उठाया।
महिला चौपाल के आयोजन के बाद विभिन्न समस्याओं को लेकर भैसरोडगढ़ पंचायत समिति पंचायत प्रसार अधिकारी को ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में सीमा बाई ,कमला बाई ,सुगना बाई ,गिरजा बाई, विमला देवी, भावना , समीम, बेगम रशीदा, बेगम सायीदा, बेगम, मदीना बेगम, लीला मेहर लीलाबाई, नंद कवर, कौशल्या, धापू ,बब्लेश, अनीता ,यशोदा पंचोली, हेमलता ,गुलाब आदि बहने उपस्थित रही। यह जानकारी जिला प्रवक्ता एडवोकेट विदुषी बीलू ने दी

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत