मूसेवाला हत्याकांड:शार्प शूटर जाधव और सूर्यवंशी गिरफ्तार

 


पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में महाराष्ट्र के पुणे का शार्प शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गुजरात के कच्छ से साथी नवनाथ सूर्यवंशी के साथ पकड़ा गया। पुणे पुलिस की टीम को यह कामयाबी मिली। दोनों को 20 जून तक रिमांड पर लिया गया है।

संतोष जाधव कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग का गुर्गा है। संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी को दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला की किलिंग में शामिल बताया था। जिसके बाद दोनों की तलाश की जा रही थी। फिलहाल उसे 2021 में दर्ज पुणे के एक मर्डर केस में पकड़ा गया है।महाराष्ट्र के  एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर कुलवंत कुमार सारंगल ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से इन दोनों के लिंक के बारे में जांच की जा रही है। इनका मर्डर से लिंक है या नहीं, इसकी भी हम जांच करेंगे।संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की टीम पुणे रवाना हो रही है। पंजाब पुलिस की एक टीम पहले ही वहां सौरव महाकाल से पूछताछ के लिए पहुंची हुई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा