राजेश हत्याकांड- आरोपित बहनौई व दो भांजों से करवाई मौका तस्दीक, लाठी-पत्थर बरामद

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। 
शहर की अंबेडकर कॉलोनी में सोमवार शाम हुई राजेश सिकलीगर की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित बहनौई व दो भांजों से पुलिस ने वारदातस्थल की तस्दीक करवाने के साथ ही लाठी व पत्थर बरामद किये हैं, जिनका इस्तेमाल हत्या में किया गया। तीनों आरोपितों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जायेगा।  
कोतवाल सूर्यभान सिंह ने बीएचएन को बताया कि सोमवार शाम 6.49 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अम्बेडकर कोलोनी में सिकलीगर लौहार परिवार में झगड़े में एक घायल व्यक्ति राजेश 45 पुत्र रमेश सिकलीगर को  निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।  सिंह ने बताया कि अम्बेडकर कोलोनी में  राजेश लौहार एवं आरोपी दिलीप लौहार के परिवार की बच्चियों में दोपहर  में बोलचाल हो गई थी। इसे लेकर राजेश ने दूसरे पक्ष को उसके घर जाकर उलाहना दिया था। इसी बात पर यह झगड़ा हुआ। झगड़े में राजेश पर लाठी और पत्थरों से हमला किया गया। सीने पर पत्थर लगने से राजेश की मौत हो गई थी। मृतक के बेटे बलराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के के बहनौई दिलीप, भांजे रवि और श्यामलाल सिकलीगर को गिरफ्तार किया था।    
इन आरोपित पिता व दो पुत्रों को पुलिस ने न्यायालय के आदेश से रिमांड पर लिया। तीनों से वारदातस्थल की मौका तस्दीक करवाई गई। इसके अलावा राजेश पर हमला कर हत्या करने के काम ली गई एक लाठी, पत्थर और ईंट का टुकड़ा भी इन आरोपितों की निशानदेही से पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों को गुरुवार को रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया जायेगा। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना