दिल्ली के बाहर जाम और अंदर कोहराम, सड़क और पटरियों पर उतरे कांग्रेसी

अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद के ऐलान और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के बीच दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों और रेल पटरियों पर उतर चुके हैं। नई दिल्ली में शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जुट गए हैं। इस दौरान उन्होंने एक ट्रेन का रास्ता भी रोक दिया और इंजन पर चढ़ गए। सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के साथ इन्हें हटाकर ट्रेन को रवाना किया। उधर कनॉट प्लेस में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर नारेबाजी की और बसों के आगे खड़े हो राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर आक्रोशित कांग्रेस ने अग्पिनपथ योजना पर युवाओं के गुस्से को देखते हुए इस मुद्दे को भी अपने आंदोलन का हिस्सा बना लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में जंतर-मंतर पर कांग्रेस 'सत्याग्रह' कर रही है। इस बीच कनॉट प्लेस में अचानक सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस को इन्हें संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शिवाजी ब्रिज पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कई हिरासत में लिए गए
शिवाजी ब्रिज से करीब आधे घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को जबरन पटरियों से हटाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। 

अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद के ऐलान और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के बीच दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों और रेल पटरियों पर उतर चुके हैं। नई दिल्ली में शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जुट गए हैं। इस दौरान उन्होंने एक ट्रेन का रास्ता भी रोक दिया और इंजन पर चढ़ गए। सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के साथ इन्हें हटाकर ट्रेन को रवाना किया। उधर कनॉट प्लेस में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर नारेबाजी की और बसों के आगे खड़े हो गए।

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर आक्रोशित कांग्रेस ने अग्पिनपथ योजना पर युवाओं के गुस्से को देखते हुए इस मुद्दे को भी अपने आंदोलन का हिस्सा बना लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में जंतर-मंतर पर कांग्रेस 'सत्याग्रह' कर रही है। इस बीच कनॉट प्लेस में अचानक सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस को इन्हें संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शिवाजी ब्रिज पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नोएडा की सड़कों पर लगा भयंकार जाम

नोएडा से दिल्ली जाने वाली सड़क पर जाम लगा है। भारत बंद के मद्देनजर डीएनडी फ्लाईवे पर पुलिस जांच कर रही है। इस कारण ट्रैफिक काफी सुस्त हो गया है। वहीं गाजीपुर होते हुए गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों के अधिक दबाव के कारण सड़कों पर भयंकर जाम लगा हुआ है। वाहन नोएडा होते हुए गाजियाबाद की ओर जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड में हैं।

हम जैसे लोगों को होती है परेशानी

यात्रियों ने भारी ट्रैफिक जाम के कारण समस्याओं का सामना करने की शिकायत की। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी मनीष कुमार ने कहा, 'कोई न कोई संगठन हमेशा दिल्ली में विरोध करने की फिराक में रहता है, लेकिन इसकी कीमत हम जैसे आम लोगों को चुकानी पड़ती है। मुझे आज ऑफिस पहुंचने में देरी हुई और मेरे जैसे कई अन्य लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कानूनी एजेंसियों को इसका एक स्थायी समाधान खोजने की जरूरत है।'

राजीव शर्मा नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'गाजीपुर में पुलिस बैरिकेड्स के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद हो गया। जनता परेशान है, हम ऑफिस जाते हुए जाम में फंसकर सड़क पर ईंधन जला रहे हैं। कृपया मदद करें।' नीरज गोयल ने लिखा, 'दिल्ली पुलिस से अनुरोध है कि व्यस्त समय में (सुबह 7 बजे से 11 बजे तक) अक्षरधाम से सराय काले खा के रास्ते में लगे बैरिकेड्स हटा दें। इन बैरिकेड्स से गुजरने में 1-2 घंटे लग गए। इन बैरिकेड्स की वजह से लाखों लोगों को देरी हो रही है।'

वहीं ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा से समझौता किए बगैर जल्द से जल्द यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक घंटे में यातायात की स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा