VIDEO भीलवाड़ा में कांग्रेस कमेटी का केंद्र सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट के सामने धरना, प्रदर्शन

 


 भीलवाड़ा संपत माली। राहुल गांधी व सोनिया गांधी को ईडी निदेशालय द्वारा जारी नोटिस के खिलाफ  जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया। धरने के बाद दोपहर में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया। इससे पहले धरने को विभिन्न पदाधिकारियों ने संबोधित किया। 

केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओ का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा नोटिस दिलवा पूछताछ के नाम पर नाजायज तौर पर परेशान करते हुए लोकतन्त्र में विपक्ष द्वारा विरोध करने पर पुलिस द्वारा पार्टी नेताओ, पार्टी पदाधिकारियों के साथ मारपीट और बिना कारण पुलिस स्टेशनों में बन्द करने के विरोध में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा राजस्व मंत्री रामलाल जाट एवं जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा के नेतृत्व में जिला कले€ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को स्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी की आवाज को दबाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रयास कर रहे है। जिसे कांग्रेसजन बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा अहिंसा-प्रेम और भाईचारे की राजनीति करती है। पर भाजपा विरोधियों को दबाने और प्रताडि़त करने की राजनीति में विश्वास रखती है। जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि गांव-गांव ढाणी-ढाणी में बैठा कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी की बात दबाने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा और हर पल संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे मजबूत लोकतान्त्रिक देश में चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय मुख्यालय परिसर में घुसकर बेरहमी से नेताओ और कार्यकर्ताओ को पीटा गया। सत्य की इस लडाई के लिए सत्याग्रह, शान्तिपूर्ण प्रदर्शनो और एकजुटता को कुचलने के लिए केन्द्र सरकार क्रुरता पूर्वक बल प्रयोग कर रही हैं। जो सरासर गलत है।
कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने किया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारी कले€ट्रेट के बाहर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया गया। जिला संगठन महासचिव महेश सोनी ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास,अनिल डांगी, रायपुरसहाड़ा  विधायक गायत्री त्रिवेदी, पूर्व सभापति ओमप्रकाश नराणीवाल, राजेन्द्र जैन, पूर्व विधायक हगामीलाल मेवाड़ा, विवेक धाकड़, दुर्गेश शर्मा, पूर्व सभापति मधु जाजू, मंजू पोखरना,शबनम डायर, सी.पी. खटीक, इंदिरा सोनी, सुमित्रा कांटिया, ऊंकार माली, शिव कुमार कौशिक, सुशीला बैरवा, रेखा हिरण, किशन चौधरी, चेतन पेशवानी, योगेश सोनी, एडवोकेट हेमेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा