बीते 24 घंटों में सामने आए 13 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 131 मरीजों की मौत

 


नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 13,203 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 1,06,67,736 हो गई। इसी दौरान देश में 131 मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,53,470 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को ये जानकारी दी। देश में पिछले 18 दिनों से कोरोनावायरस के 20 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही मौतों का आंकड़ा भी 300 से भी कम है।

19 जनवरी को भारत में सिर्फ 10,064 मामले दर्ज हुए थे, जो कि पिछले सात महीनों में सबसे कम दैनिक आंकड़ा था।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को कहा देश में अब तक कोरोनावायरस से 1,03,30,084 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 1,84,182 है। देश में रिकवरी रेट 96.83 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.44 फीसदी है।

कुल मामलों के 80 प्रतिशत आठ राज्यों से आ रहे हैं जिनमें केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश शामिल है।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा