मतदाताओं को लुभाने में जुटे प्रत्याशी और समर्थक, मतदान 28 को

 


भीलवाड़ा (हलचल)। निकाय चुनाव को लेकर आज प्रत्याशियों और पार्टियों ने एक बार फिर घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए आग्रह किया है। । प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व समर्थक भी पूरी ताकत के साथ जुटे हुए है। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी हरसंभव प्रयास कर रहे है। मतदान की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और गुरूवार सुबह शहर के 70 वार्डों के पार्षद चुनने के लिए वोट डाले जायेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। 
भीलवाड़ा नगर परिषद और जिले की 6 नगर पालिकाओं में गुरूवार को होने वाले मतदान से पूर्व आज सुबह से ही प्रत्याशी और पार्टियों के नेता वोटों की जोड़ तोड़ में जुट गए है। मतदाताओं को कैसे घरों से निकालना और उनके पक्ष में मतदान के लिए रणनीति को आखिरी रूप दिया गया। 
वार्ड नं. 47 से भाजपा प्रत्याशी राकेश पाठक जीत के प्रति पूरी तरह आश्वास्त है इसके बावजूद वे अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से मतदान के लिए सुबह से मनुहार करते नजर आये है। पाठक को सभापति का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 
वहीं वार्ड नं. 16 से भाजपा प्रत्याशी करण गुर्जर भी मतदाताओं से गुरूवार को मतदाताओं से मतदान के लिए समर्थकों के साथ वार्ड क्षेत्र में निकले है। इस दौरान उनको लोगों ने आश्वस्त किया कि उन्हें वे भारी मतों से जितायेंगे।
वार्ड नं. 44 से कांग्रेस प्रत्याशी फहीम फातिमा भी जीत के प्रति आश्वस्त है। वह अपने पति लुत्फी के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं के गुरूवार को हाथ के निशान पर मतदान के लिए आग्रह किया है। 
वार्ड नं. 40 जिस पर पूरे शहर की निगाह लगी हुई है। इसमें भाजपा के साथ कांग्रेस के कई जैन समाज से जुड़े लोग शामिल हो गए है जिससे भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम शर्मा की स्थिति काफी मजबूत हुई है और उनका कहना है कि विकास के लिए भाजपा ही काम कर सकती है। 
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ओम नराणीवाल ने वार्ड क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। नराणीवाल को सभापति का दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोग उनका समर्थन कर रहे है। 
वार्ड नं. 10 से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र घबरानी ने आज गली मौहल्लों में जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और विकास के लिए हाथ का साथ देने की अपील की। घबरानी को वार्ड क्षेत्र में पूरा समर्थन मिल रहा है। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी कृपालदास लखवानी भी समर्थकों के साथ एडी चोटी का जोर लगाये हुए है।
वार्ड नं. 70 से कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह राजावत और भाजपा प्रत्याशी अशोक विश्नोई लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे है। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। दोनों के समर्थक दिन रात प्रचार में जुटे हुए है।
वार्ड नं. 19 से भाजपा के प्रत्याशी रामलाल योगी ने आज सुबह से घर-घर जाकर मतदान के लिए मतदाताओं की मान मनुहार की है। उन्होंने कहा कि भाजपा जीती तो वार्र्ड को आदर्श बनाया जाएगा। 
वार्ड नं. 31 से कांग्रेस प्रत्याशी विमला सिंधी के साथ गोविंद गुर्जर, हेमेन्द्र शर्मा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सोनम सभनाणी ने पूर्व पार्षद नवीन सभनाणी और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर संपर्क किया है।
वार्ड नं. 25 से भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह सिसोदिया व वार्ड 32 से आरती शेखावत व निर्दलीय प्रत्याशी देवकी माली, वार्ड नं. 38 से मंजू देवी हाड़ा, वार्ड 52 से कैलाश पटेल, वार्ड 41 से कांग्रेस अंजू कोठारी, वार्ड 43 से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता देवी चौधरी, वार्ड नं. 5 से राजेश शर्मा, वार्ड 41 से निर्दलीय प्रत्याशी आशा शर्मा, वार्ड 18 से निर्दलीय प्रत्याशी मोहसीन अली, वार्ड 59 से निर्दलीय प्रत्याशी बदाम देवी, वार्ड 64 से भाजपा प्रत्याशी जगदीश गुर्जर, वार्ड 33 से मुकेश शर्मा, वार्ड नं. 43 से इंदू बंसल, वार्ड 1 से निर्दलीय रफीक पठान, वार्ड 63 से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेन्द्र पारीक, वार्ड 59 से इंदिरा छगनलाल माली, वार्ड 15 से राजकुमारी चौधरी, वार्ड नं. 15 से भाजपा प्रत्याशी नैना व्यास ने अपने -अपने क्षेत्रों में समर्थकों के साथ गुरूवार को होने वाले चुनाव के लिए मतदाताओं से संपर्क किया और उन्हें मतदान के लिए मनुहार की। मतदादाताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना