जवां रहने के लिए आज से ही डाइट में शामिल करें ये 8 चीज़ें!


लाइफस्टाइल डेस्क।  ऐसा शायद ही कोई इंसान हो, जो बिना किसी बीमारी के अच्छी और लंबी ज़िंदगी की चाहत न रखता हो। चाहत सभी की होती है, लेकिन इसे पाने के लिए आपको महनत भी करनी होती है। आमतौर पर ऐसे लोग कम ही होते हैं, जो लंबे समय तक बिना किसी बीमारी के हेल्दी ज़िंदगी जी पाएं। इसमें आपकी डाइट और वर्कआउट बड़ी भूमिका अदा करते हैं। 

इसके अलावा कुछ एंटी एजिंग फूड्स भी होते हैं, जो शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाकर आपको लंबी उम्र दे सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में।

1. एवोकाडो: एवोकाडो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि, पोषण से भी भरपूर होता है। एवोकाडो में हेल्दी फैट मौजूद होती है, जो शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाने के साथ त्वचा को भी ग्लो देता है। एवोकाडो में विटामिन-ए भी होता है, जो आपको कई तरह के संक्रमण से बचाता है। 

2. ब्लू बेरीज़: ब्लू बेरीज़ में विटामिन-ए और सी के साथ एंथोसायनिन होता है, जो एंटी-एजिंग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। कई शोध में पाया गया है कि एंथोसायनिन की ज्यादा मात्रा शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षित रखती है और उम्र बढ़ने के बावजूद शरीर को जवां रखती है। साथ ही ब्लू बेरीज़ में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो दिल, कैंसर और न्यूरो संबंधी गंभीर बीमारियों से आपको बचा सकते हैं। 

3. ब्रोकली: ब्रोकली आपके शरीर के लिए दवा समान होती है। खासतौर पर बढ़ती उम्र के दौरान ब्रोकली में मौजूद निकोटिनमाइड मोनोन्यूक्लियोटाइड (NMN) आपकी मांसपेशियों, लिवर और आंखों को मज़बूती देते हैं। ये वज़न को संतुलित रखती है, स्टेमिना बढ़ाती है और इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देती है। 

4. अखरोट: एक स्टडी के अनुसार, जो लोग हफ्ते में तीन बार या इससे ज़्यादा अखरोट खाते हैं, उनकी उम्र भी दो से तीन साल बढ़ जाती है। नियमित रूप से अखरोट खाने से कैंसर और दिल की बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। ये दोनों ऐसी बीमारियां हैं जिनका उम्र के साथ होने का ख़तरा बढ़ जाता है।

5. पालक: पालक पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है। पालक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। आयरन के अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ए और विटामिन-सी नई स्किन सेल्स बनाता है।

6. सारडीन फिश: इस फिश में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी स्किन और बालों के साथ लंबी उम्र के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा ये दिल और डायबिटीज़ के ख़तरे को भी कम करता है। सारडाइन फिश में मौजूद ओमेगा-3 और विटामिन बी-12, लंबी उम्र के लिए ज़रूरी पोषक तत्व माने जाते हैं।

7. चिया सीड्स: चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और सभी ज़रूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी डाइट में चिया सीड्स को शामिल करने की सलाह देते हैं। 

8. अंगूर: अंगूर भले ही दिखने में बेहद छोटे होते हैं, लेकिन ये कई ज़रूरी एंटी-एजिंग तत्वों से भरपूर होते हैं। एक अंगूर में 1600 नेचुरल प्लांट कंपाउंड पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो उम्र को धीमी और हेल्दी तरीके से आगे बढ़ाते हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। इसके बारे में ज़्यादा जानकारी या फिर इन चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से ज़रूर सलाह लें। 

 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत