Amitabh Bachchan ने पहना अब तक का सबसे अनोखा मास्क, बिग बी के बोलने के साथ ही जलने लगती है लाइट, वीडियो हुआ वायरल


नई दिल्ली। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी लेटेस्ट अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते हैं। बिग बी को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि उनके दिन की शुरुआत सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ ही होती है। इसी के साथ ही वह हर मौके पर अपने फैंस को बधाई देना नहीं भूलते। वहीं अमिताभ बच्चन ने 72वें गणतंत्र दिवस पर फैन्स को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वह एक अनोखे मास्क पहने नजर आए जिसका वीडियो सोशल​ मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर न सिर्फ बिग बी के फैंस बल्कि उनके नाती-नातिन अगस्त्या नंदा और नव्या नवेली नंदा का भी मजेदार रिएक्शन सामने आया है।

एक मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं। इस मास्क में एक हरे रंग की लाइट जलती नजर आ रही है। वहीं​ बिग बी जैसे-जैसे शब्दों का उच्चारण करते हैं, उस मस्क पर लगी लाइटें जलने लगती हैं और सामने वाले को एक्शन बताती है। अगर वह हंसते हैं तो लाइट्स अपने आप हंसने वाला रूप ले लेती है। इस मजेदार वीडियो में  अमिताभ बच्चन मास्क पहनकर बोलते हैं, 'गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं।'  

आपको बता दें कि महानाक के इस मास्क वाले वीडियो पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनकी नातिन नव्वा नवेली नंदा और नाती अगस्त्या नंदा भी कमेंट किया है। वो इस वीडियो को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। दोनों ने अपने नाना के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए आंखों से आंसू आते हुए हंसती हुई इमोजी बनाईं। वहीं, नव्या नवेली नंदा ने लिखा, 'हा हा हा, बेहद शानदार। मुझे बहुत पसंद आया।' 

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रेंट की बात करें ता वह जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी राय और अक्किनेनी नागार्जुन लीडा रोल प्ले करते दिखेंगे। इसके अलावा बिग बी एक और फिल्म 'झुंड' में काम कर रहे हैं।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा