प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का युवा मोर्चा ने किया स्वागत

 


 गंगापुर  हलचल / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर टपरिया खेड़ी बॉर्डर पर भील समाज व जिला प्रमुख बरजी देवी भील द्वारा थाली, मादल के साथ स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष को तीर कमान भेंट किए गए। वहीं युवा मोर्चा के अध्यक्ष लखन माली के नेतृत्व मेंप्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जिला अध्यक्ष अनमोल पाराशर ने सहाड़ा बस स्टैंड पर प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का स्वागत किया।  सहाड़ा से युवा मोर्चा द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया। जो गंगापुर कस्बे में पहुंची। गंगापुर कस्बे में सस्ती वाटिका में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पूनिया के साथ संगठन के पदाधिकारी व पूर्व व वर्तमान विधायक भी पहुंचे। सहाड़ा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आज सहाड़ा विधानसभा सहित गंगापुर कस्बे में पहुंचे। गंगापुर कस्बे में नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक को करेंगे संबोधित, नई ऊर्जा का करेंगे कार्यकर्ताओं में संचार।

 

 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत