तिरगे के रंग में रंगे ठाकुर जी महाराज!
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे निकटवर्ती ढ़ेलाणा गांव में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ठाकुर जी महाराज की तिरंगा की झांकी सजाई गई | पुजारी सांवरमल वैष्णव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पुर्व संध्या पर ठाकुर जी महाराज को देश भक्ति के रंग में रंगा गया | निज मंदिर को तिरंगे, गुब्बारे व दुपट्टा से सजाया गया | देश भक्ति के रंग में रंगे ठाकुर जी की झांकी ने ग्रामीणों का मन मोह लिया || |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें