शीतलहर से गलन बढ़ी, छूट रही धूजणी


भीलवाड़ा हलचलv शीतलहर चलने से मौसम में गलन बढ़ गई। सर्दी ने फिर से आमजन को जकड़ लिया। गलन के कारण धूजणी छूटती रही। दिन के साथ रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। दरअसल, पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला रहा है।

शीतलहर से मौसम में गलन बनी हुई है मौसम साफ रहा, लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। दिनभर हवाएं शील सी चुभती रही। गलन के कारण आमजन की दिनचर्या देरी से शुरु हुई। सूर्य उदय के बाद गुनगुनी धूप सुहाने लगी है, लेकिन शीतलहर के कारण धूजणी छूट रही है।सर्दी बढऩे से आमजन गर्म कपड़ों में लदे नजर आ रहे है। शीतलहर से सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हो रही है। हवाओं के कारण धूप भी बेअसर साबित हुई। सुबह-शाम अधिक गलन से अलाव ही सहारा बने हुए है। अलाव जलाकर लोग सर्दी से बचने का जतन कर रहे है। शाम ढलने के साथ ही लोग जल्द घरों में दुबक गए।

सर्दी से लम्बे समय तक बचें। अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को कवर करें, ताकि शारीरिक ऊष्मा की कमी ना हो पाए। बाहरी गतिविधियों से बचें या समिति करें। शीतदंश होने से तुरंत चिकित्सक से सम्पर्क करें। पालतू पशुओं को ठंडे मौसम से बचेन के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें। फॉग की स्थिति में वाहन धीमी गति से चलाए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना