सुबह की शुरुआत फिर कोहरे के साथ, शीत लहर भी सताएगी

 

मेरठ,  ।   मेरठ और आसपास के जिलों में अभी ठंड राहत मिलती नहीं दिख रही है। सुबह के समय शीत लहर के साथ-साथ कोहरा भी बना हुआ है। मंगलवार को न्‍यूनतम पारा सात डिग्री और अधिकतम पारा 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ठंड का प्रकोप बढ़ने से दिन के पारे में भी गिरावट आई है। सुबह और शाम के समय अभी शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा।

कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी

26 जनवरी को भी कड़ाके की ठंड जारी रहने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों ने तापमान में गिरावट की आशंका जतायी है। सोमवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहे। धूप निकली जरूर, लेकिन गर्माहट का अहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री 16.3 कम रहा। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। शुष्क ठंडी हवा लोगों को कंपाती रही। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। न्यूनतम तापमान गिरेगा।

विशेषज्ञों ने यह कहा

मेरठ समेत पश्चिम, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में जोरदार ठंड का प्रकोप रहने की संभावना है। आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की आशंका जताई है । सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और हिमपात की आशंका है। अगले पांच दिनों तक कोहरा और शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा