लाम्बिया कलां टोल टेक्स के काँटों में गड़बड़ी पाई गई

 


मेंघरास हेमराज तेली/रायला नेशनल हाईवे पर स्थित लाम्बिया कलां टोल टैक्स पर स्थापित कांटों में वजन को लेकर आए दिन ट्रक चालको के साथ टोल कर्मी झड़प करते थे। ज्यादा वजन बता कर ट्रक चालकों से टोल वसूली की जा रही थी। जिससे ट्रक चालकों पर  जबरन आर्थिक भार पड़ रहा था। कांटा नापतोल में अंतर की शिकायत ट्रक चालकों ने राजस्थान कांटा बाट माप तौल विभाग को शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद अजमेर से  सहायक निरीक्षक मनीष भटनागर एवं भीलवाड़ा विधिक माप निरीक्षक महेंद्र सिंह की टीम ने लाम्बिया कंला स्थित टोल पर पहुंचकर टोल पर लगे सभी काटों की जांच की। विधिक माप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि टोल पर कुछ कांटों में वजन में 50-50 किलो का डिफरेंस आ रहा था। ऐसे दो कांटों को जप्त कर लिया है। तथा लाम्बिया कंला टोल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी। विधिक माप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि यदि किसी भी कांटे में नाप तोल में अंतर आता है तो जुर्माना लगाया जा सकता। जैल की सजा भी हो सकती।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा