पूर्व प्रधानाचार्य उमा व्यास की स्मृति में गर्ल्स हायर सैकंडरी स्कूल में हॉल व बरामदा का शिलान्यास

 



शाहपुरा -
माणक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य स्व श्रीमती उमा व्यास की स्मृति में उनके परिवार की ओर से विद्यालय परिसर में हॉल व बरामदा का निर्माण कराने के कार्य का गणतंत्र दिवस के मौके पर वैदिक मंत्रोचार के साथ शिलान्यास किया गया। पं. पुरूषोतम शुक्ला ने वैदिक मंत्रोचार के साथ शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न कराया।
कार्यक्रम में राजस्थान तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल व्यास, अतुल व्यास, अखिल व्यास ने परिवारजनों के साथ स्व श्रीमती उमा व्यास की स्मृति में बनने वाले हॉल व बरामदा का पांच शिलाओं का पूजन करके शिलान्यास किया। 
इस मौके पर तैराकी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष महाव्रत गौतमसिंह, जिला सचिव नरेश बूलियां, बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष जयंत ओझा, डा. अनन्त ओझा, नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सेन, भाविप के अध्यक्ष हरीश शर्मा सहित शाहपुरा के प्रबुद्वजन मौजूद रहे। 
अनिल व्यास ने बताया कि उनकी माता इसी विद्यालय में प्रधानाचार्य रही थी। वो महात्मा गांधी के सानिध्य में वर्धा आश्रम में भी रही थी। उनकी समृति में 20 गुणा 20 फीट का हॉल व बरामदा का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिस पर लगभग 6 लाख रू की लागत आयेगी। 
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना