जहरीली वस्तु के सेवन से महिला व गश खाकर गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

 

 भीलवाड़ा हलचल। जिले के कोशिथल गांव की एक महिला की जहरीली वस्तु के सेवन से, जबकि आजाद नगर में एक सिक्योरिटी गार्ड की गश खाकर बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
रायपुर थाने के सहायक उपनिरीक्षक गोपाल सिंह ने हलचल को बताया कि कोशिथल निवासी मैमा (30) पत्नी मोहन बैरवा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसकी 21 जनवरी को घर पर ही जहरीली वस्तु के सेवन से हालत बिगड़ गई। इसके चलते मैमा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बीती रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की रिपोर्ट मृतका के पति ने पुलिस को दी। उधर, एक अन्य घटना प्रताप नगर थाना इलाके में हुई। जहां राजसमंद जिले के नाबरी ढोरा, भीम हाल आजाद नगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड लक्ष्मण सिंह रावत (71) घर पर ही बाथरूम में नहाने गया। जहां रावत गश खाकर गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत बताया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा, शव मृतक के बेटे को सुपुर्द कर दिया। मौत के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना