दिल्ली-NCR में पूरे सप्ताह के मौसम का हाल, आखिर कब मिलेगी ठंड से राहत


नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कंपकंपाने वाली सर्दी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ ठंड का कहर जारी है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में कमी होने से ठंड लोगों को परेशान कर रही है।  वहीं, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कंपकंप बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठिठुरन भरी ठंड और कोहरे का दौर जारी रहेगा, जहां तक सोमवार का पूर्वानुमान है तो आसमान साफ रहेगा। सुबह घना कोहरा होगा। कुछ इलाकों में ज्यादा ठंडक हो सकती है।   वहीं स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत  ने बताया कि ठिठुरन भरी इस ठंड से अभी सप्ताह भर तक निजात मिलने के आसार नहीं हैं। किसी पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना भी नहीं है। उत्तर पश्चिमी हवा के साथ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की बर्फबारी का असर लगातार दिल्ली तक पहुंच रहा है। अब अगले महीने फरवरी से ही ठंड से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं।

वहीं, ठिठुरन भरी ठंड का आलम यह है कि रविवार को अधिकतम तापमान ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 जनवरी का दिन 10 सालों में सबसे सर्द रहा। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2012 से अभी तक 24 जनवरी की तारीख का यह सबसे कम अधिकतम तापमान है। 2012 में यह 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। रिज एरिया रविवार को सबसे ठंडा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस था। हवा में नमी का स्तर 84 से 100 फीसद दर्ज हुआ।

100 मीटर तक रही दृश्यता

कंपकंपाहट भरी ठंड के बीच रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर भी व्यापक स्तर पर प्रभावित हुआ। पालम में 100 जबकि सफदरजंग में 200 मीटर तक रहा। सोमवार की सुबह भी घना कोहरा रहने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज