लालू यादव के करीबी सहित RJD और कांग्रेस के कई दिग्गज BJP में शामिल, भूपेंद्र यादव ने पार्टी की दिलायी सदस्यता

 

बिहार की सियासत के कई नामचीन चेहरे बुधवार को भाजपा (BJP) में शामिल हो गये. इनमें सबसे प्रमुख चेहरा राजद (RJD) के पूर्व सांसद सीताराम यादव (EX MP Sitaram yadav) हैं जिन्हें लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का करीबी माना जाता रहा है.

इसके अलावा राजद के पूर्व सांसद रामदेव मांझी, पूर्व विधायक सुबोध पासवान, राजद के पूर्व विधायक दिलीप यादव, राजद के पूर्व महासचिव संतोष मेहता सहित कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कई नेता और कांग्रेस के कई नेता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. सभी को बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में संजय जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता दिलायी गया.

भूपेंद्र यादव ने क्या कहा

भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया- देश के विपक्षी दल भरोसे के संकट से जूझ रहे हैं. जनता का भरोसा तो वे गंवा ही चुके हैं, अब अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकताओं का भी भरोसा खो रहे हैं. वंशवादी और परिवारवादी राजनीति का यही हश्र है. आज भाजपा बिहार कार्यालय में आरजेडी, कांग्रेस व रालोसपा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली.

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा