11 लोगों को मृत बता , आधिकारी दाहसंस्कार की राशि भी हजम कर गए

 


ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, 11 जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। यहीं नहीं, मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली सरकारी सहायता राशि का भी गबन कर लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।यह घटना हाल ही में तब सामने आई जब संन्यासी खुंटिया के रूप में पहचाने जाने वाले 'मृत' व्यक्तियों में से एक ने अपना नाम कुरुंती ग्राम पंचायत के 11 लोगों की सूची में देखा, जिन्हें इस साल मई में राज्य के सामाजिक सुरक्षा विभाग की वेबसाइट पर उनके साथ मृत घोषित किया गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए हरिश्चंद्र सहायता योजना के तहत प्रत्येक रिश्तेदार को 2,000 रुपए की राशि को लेने का जिक्र किया गया है।

रिश्तेदारों बोले- हमें नहीं मिला पैसा

हालांकि, मृतकों के रिश्तेदारों ने दावा किया कि उन्हें इस योजना के तहत कोई पैसा नहीं मिला है क्योंकि उनमें से सभी 11 लोग फिलहाल जिंदा हैं। खुंटिया ने अन्य 'मृत' प्रवत कुमार स्वैन और अनंत जेना के साथ, पंचायत अधिकारियों पर इसके गबन का आरोप लगाया और बुधवार को राजनगर प्रखंड विकास अधिकारी के पास शिकायत दर्ज की।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा