12वीं बोर्ड आर्ट्स में 99.02 प्रतिशत रहा राजेन्द्र मार्ग स्कूल का परिणाम

 


भीलवाड़ा BHN
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को घोषित 12वीं बोर्ड के कला संकाय के परीक्षा परिणाम में राजेन्द्र मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नया कीर्तिमान बनाया है। इस बार विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99.02 प्रतिशत रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्यामलाल खटीक ने बताया कि सत्र 2021-22 में कक्षा 12 कला संकाय में 379 विद्यार्थी पंजीकृत हुये, जिसमें से 376 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिनमें 144 विद्यार्थी प्रथम, 214 विद्यार्थी द्वितीय व 18 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। छात्र सन्नी टेलर ने 88.60 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आसिफ  अंसारी ने 88.40 प्रतिशत व तरूण कुमार जीनगर ने 87.87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संस्था प्रधान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना