राहुल गांधी को ईडी का एक और समन, 13 जून को पेश होने का आदेश

 


नई दिल्ली,  । नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी का नया नोटिस आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राहुल को 13 जून को जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए नया समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह जानकारी दी गई है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 8 जून को तलब किया गया था। इस मामले को 2015 में जांच एजेंसी ने बंद कर दिया था।

कांग्रेस बोली-बदले की कार्रवाई कर रही भाजपा

बता दें कि ईडी द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल को समन जारी करने पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह समन भाजपा द्वारा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए प्रतिशोध और बदले की राजनीति है जैसा कि वह देश के अन्य विरोधियों के साथ करती आई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इसका कोई मामला नहीं बनता है क्योंकि मामले को 2015 में बंद कर दिया गया था।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा