दिल्ली से सालासर जा रहीं बस पेड़ से टकराई , एक युवक की मौत, 14 घायल

 


 सीकर/मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 14 यात्री घायल भी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा नेछवा थाना इलाके में हुआ। बस में सवार सभी यात्री दिल्ली से सालासर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि तेज गति में होने के कारण बस पेड़ से टकराने के बाद भी काफी दूर तक घसिटती हुई चली गई। जिससे दिल्ली के नोर्थ घोंडा निवासी ऋषभ पुत्र अशोक कुमार गुप्ता की मौत हो गई और अन्य 14 यात्री घायल हो गए।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार