कोरोना का हाहाकार , एक दिन में 17000 से ज्यादा मामले आये

 


नई दिल्ली देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा है दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

 शुक्रवार को सामने आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर 17,336 मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 13313 मरीज सामने आए थे। इसका मतलब है देश में एक दिन के अंदर चार हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं। 
इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मरीजों में भी तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है। देश में अब 88,284 सक्रिय मरीज हैं। जबकि, कल तक 83,990 सक्रिय मरीज थे। एक दिन में चार हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज भी बढ़े हैं। 

मंडाविया ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की निगरानी और जीनोम सिक्वेंसिंग पर ध्यान केंद्रित करने पर निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा मामले वाले राज्यों में बूस्टर डोज की गति बढ़ाने पर भी जोर दिया। 

12 राज्यों में बढ़ी कोरोना की रफ्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 10 जून के बाद 12 राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। इसमें महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, पंजाब में साप्ताहिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा